बुलंद सोच, भोपाल।
रक्षाबंधन के अवसर पर रीवा, सतना, मैहर और विंध्य क्षेत्र जाने वाले भोपाल के यात्रियों को इस बार लंबी वेटिंग सूची और सीटों की कमी से राहत मिलेगी। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल-रीवा मार्ग पर चार जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को समय पर कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और उनका सफर अधिक सुविधाजनक होगा।
विशेष ट्रेनों का संचालन
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पश्चिम मध्य रेलवे 25 से 31 अगस्त के बीच इन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।
ट्रेनों की समय-सारणी
ट्रेन संख्या 02155 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी और 26 अगस्त को सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। इसकी वापसी में, ट्रेन संख्या 02156 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से चलकर 27 अगस्त को सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02189 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 26 और 27 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी। इसकी वापसी में, ट्रेन संख्या 02190 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02154 रीवा-भोपाल वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल 29 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होकर 30 अगस्त को सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02180 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 30 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होकर 31 अगस्त को सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसकी वापसी में, ट्रेन संख्या 02179 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 31 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर 1 सितंबर को सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
ठहराव वाले स्टेशन
इन सभी विशेष ट्रेनों का ठहराव भोपाल, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना और रीवा स्टेशनों पर रहेगा।

