बुलंद सोच, रीवा।
रीवा में मंगलवार रात कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित वर्मा की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना से पहले शराब पार्टी में मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार दहिया उर्फ लकी (25), आशीष कुमार दहिया उर्फ मोनू (30) और नंदलाल दहिया उर्फ अंकित (21) शामिल हैं। इन तीनों ने शांति बिहार कॉलोनी में अमित के साथ शराब पार्टी की थी।
हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन अपनी बाइकें घटनास्थल पर छोड़ गए थे। सिविल लाइन पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और उनकी बाइकें बरामद कर ली हैं।
पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मृतक अमित के पिता पीसी कोल अनूपपुर पुलिस लाइन में पदस्थ हैं और 31 जुलाई को वे सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

