BREAKING NEWS
2026-07-25

शहडोल में जादू-टोना के शक में बाबा की कुल्हाड़ी से हत्या

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, शहडोल।

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौरा में अंधविश्वास और जादू-टोना के संदेह के चलते एक बाबा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजबहोर के रूप में हुई है। वह गांव में झाड़-फूंक करने के लिए आया था।

इसी दौरान गांव निवासी भीमसेन को उस पर जादू-टोना करने का शक हो गया। शक इतना बढ़ गया कि भीमसेन ने गुस्से में आकर राजबहोर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमला इतना गंभीर था कि राजबहोर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित और मृतक के बीच पहले से कोई रंजिश नहीं थी। यह वारदात सिर्फ अंधविश्वास के चलते हुई।

पुलिस ने आरोपित भीमसेन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।