BREAKING NEWS
2026-07-26

शेफाली जरीवाला के पालतू कुत्ते सिंबा का निधन

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

कांटा लगा एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पालतू कुत्ते सिंबा का निधन हो गया है। शेफाली सिंबा को अपना बच्चा मानती थीं।

Advertisement

शेफाली के पति एक्टर पराग त्यागी ने फैंस के साथ यह दुखद खबर साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है। पराग त्यागी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेफाली जरीवाला और सिंबा का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘अब मम्मा अकेली नहीं हैं। सिंबा मम्मा के साथ बहुत खुश है। तुम दोनों से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता, मेरी लाइफ लाइन। दूसरी तरफ।’

शेफाली जरीवाला अपने पालतू डॉग सिंबा को बेटे की तरह मानती थीं। सिंबा के कई वीडियोज साझा करते हुए पराग त्यागी ने दावा किया कि शेफाली के निधन के बाद से सिंबा बेहद उदास था। रक्षाबंधन पर शेफाली सिंबा को राखी बांधती थीं, और उनकी मौत के बाद पराग ने सिंबा को राखी बांधी थी।

शेफाली जरीवाला का निधन

गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को अचानक हुआ था। उस दिन उनके घर में पूजा रखी गई थी और रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली ने व्रत रखा था। उन्होंने इंसुलिन ली थी, जिसके बाद फ्रिज में रखा ठंडा खाना खाते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

शेफाली के निधन का कारण ब्लड प्रेशर फ्लक्चुएशन माना जाता है। हालांकि, परिवार ने उनके निधन के कारण पर कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

करियर और बिग बॉस में उपस्थिति

शेफाली जरीवाला को “कांटा लगा गर्ल” के नाम से जाना जाता था। एक्ट्रेस कई टीवी शोज और म्यूजिक एल्बम में भी नजर आई थीं।

इसके अलावा, शेफाली जरीवाला ने 2019 में बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, जहां उन्हें अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अच्छा बॉन्ड साझा करते देखा गया था।

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का निधन भी 2021 में कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था।