BREAKING NEWS
2026-07-23

सीधी के भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को जान से मारने की धमकी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, सीधी।

दिल्ली के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से मध्य प्रदेश के सीधी से भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को जान से मारने की धमकी दी है।
आरोपित ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “भगवान करे, आज आपका आखिरी दिन हो। आंदोलनकारी आपको जान से मार दें, ओम शांति।”
यह धमकी दिल्ली निवासी चंद्रा पांडेय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शन के बीच दी है।
यह पोस्ट डॉ. राजेश मिश्रा और बीजेपी मप्र को टैग किया गया है।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
धमकी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ वाली कहावत है और वह ईश्वर में विश्वास करते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा इस तरह के युवाओं को संरक्षण दे रही हैं।
सांसद ने आगे कहा कि दिल्ली में रिपोर्ट लिखाई जाएगी या नहीं, यह आने वाला समय बताएगा और पार्टी के वरिष्ठ विधि विशेषज्ञ से विचार करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Advertisement