BREAKING NEWS
2026-07-29

महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप; महाराज ने बताया हनीट्रैप की साजिश

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, उज्जैन।

उज्जैन के सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज पर एक महिला ने रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, महामंडलेश्वर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए महिला पर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात दत्त अखाड़ा आश्रम में महामंडलेश्वर ज्ञानदास से हुई थी। इसके बाद फेसबुक के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और संपर्क बढ़ता गया। महिला के अनुसार, वर्ष 2025 की गुरु पूर्णिमा पर वह अपने भाई के साथ दादू आश्रम पहुंची थी और कुछ दिन वहीं रुकी। महिला का कहना है कि इसी दौरान महामंडलेश्वर ने उसके साथ रेप किया। महिला ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला का यह भी आरोप है कि जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया।

महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज का पक्ष

महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने महिला के सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने और झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि महिला एक साल से उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। महामंडलेश्वर के अनुसार, महिला हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास कर रही थी। उनके मुताबिक, ब्लैकमेलिंग से जुड़े ऑडियो, वीडियो और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए गए हैं। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल का कहना है कि दोनों पक्षों के आवेदन, उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों की जांच की जा रही है।

Advertisement

महामंडलेश्वर ज्ञानदास से जुड़े अन्य मामले

श्री पंचायती निर्मोही पानी अखाड़े से जुड़े ज्ञान दास महाराज के यहां कुछ दिन पहले पथराव भी हुआ था, जिसमें उनकी कार के शीशे टूट गए थे। ज्ञान दास महाराज कई बार शिप्रा नदी के दूषित होने के मुद्दे को लेकर अनशन और विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। महाराज के उज्जैन में दो अलग-अलग आश्रम हैं। पहला आश्रम सदावल रोड स्थित दादू आश्रम है, जबकि दूसरा आश्रम पिपली नाका पर स्थित है।

एक अन्य महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश

उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और उनके साथी घनश्याम पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है।