बुलंद सोच।
रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी जेन टेक्नोलॉजीज ने करगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत का पहला स्वदेशी हाई-एल्टीट्यूड मैन-पोर्टेबल एंटी-ड्रोन सिस्टम (एमपीएडीएस) प्रस्तुत किया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम विशेष रूप से पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में दुश्मन के ड्रोनों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए तैयार किया गया है।
इस प्रणाली में कंपनी का रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित ड्रोन डिटेक्टर तथा डेटा फ्यूजन एवं कमांड सेंटर लगाया गया है। इसके माध्यम से ऑपरेटर ड्रोनों की पहचान, निगरानी और जवाबी कार्रवाई के निर्णय तुरंत ले सकते हैं।
कंपनी का कहना है कि यह प्रणाली भारत के स्वदेशी रक्षा क्षेत्र को सशक्त करेगी। साथ ही, यह सीमावर्ती इलाकों में तैनात सैनिकों को हवाई खतरों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगी।

