BREAKING NEWS
2026-08-14

निर्वाचन आयोग का ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म: मतदाता सूची संबंधी सभी सुविधाएं एक स्थान पर

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ये सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Advertisement

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र से संबंधित कार्य तथा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत भी की जा सकती है। निर्वाचन आयोग ने ईसीआईनेट को 22 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया।

ईसीआईनेट पर मतदाता, चुनाव अधिकारी और राजनीतिक दलों के लिए सभी प्रमुख सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

इस प्लेटफॉर्म पर मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली में खोज, आवेदन की स्थिति की जानकारी, उम्मीदवार संबंधी जानकारी, निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क और बूथ स्तरीय अधिकारी से कॉल बुक करने की सुविधा सहित विभिन्न सेवाएं मिलती हैं।

इसके अतिरिक्त, डिजिटल मतदाता परिचय पत्र डाउनलोड करने, मतदान का रुझान देखने और शिकायत निवारण जैसी सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। चुनाव में प्रत्याशियों का विवरण, शपथ पत्र और अन्य जानकारी भी देखी जा सकती हैं।