बुलंद सोच, इंदौर।
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर और हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए हैं।
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, 04736 लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 14 अगस्त तक चलेगी।
वहीं, 04735 श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 अगस्त तक संचालित होगी।
मुकेश कुमार ने यह भी बताया कि 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 12 अगस्त तक और 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 अगस्त तक चलेगी।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांसद शंकर लालवानी के विशेष प्रयासों से लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि पुनः बढ़ाई गई है।
सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर से देश के विभिन्न शहरों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से इंदौर एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
सांसद लालवानी ने यह भी बताया कि इंदौर की रेल सुविधाओं और नई ट्रेनों के संचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सुगम, सुविधाजनक और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
ट्रेनों के संचालन संबंधी अधिक जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अब अपने निर्धारित रूट से चलेंगी।
