BREAKING NEWS
2026-07-23

अमरावती: आध्यात्मिक गुरु पर दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, अमरावती।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक आध्यात्मिक गुरु पर एक महिला ने कई बार दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आनंद मठ के महंत दत्तागिरी गुरु जयरामजी महाराज के रूप में हुई है।

Advertisement

मामले का खुलासा होने के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

महिला का दावा है कि 2016 में जब वह नाबालिग थी, तब से ही आरोपी उसके साथ दरिंदगी कर रहा था।

प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता पहली बार 2014 में एक कार्यक्रम के दौरान जयरामजी महाराज से मिली थी और 2016 से उसके साथ रहने लगी थी।

आरोप है कि इस अवधि के दौरान बाबा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसका यौन शोषण किया।

महिला ने बताया कि अपनी शादी के बाद भी आरोपी उसके संपर्क में रहा और उसे अपने पति से तलाक लेने के लिए उकसाया।

तलाक के बाद उसे आनंद मठ में पत्नी की तरह रखा गया और बाद में वहां से गाली-गलौज कर निकाल दिया गया।