BREAKING NEWS
2026-08-06

बड़वानी में पिता ने 4 वर्षीय बेटे को फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी झूला; दोनों की मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बड़वानी।

बड़वानी जिले के नागलवाड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लफनगाव के चिभानियापूरा मोहल्ले में बुधवार सुबह 10 बजे एक हृदय विदारक घटना सामने आई। इसमें 22 वर्षीय सायमल पुत्र बुधला और उसका चार वर्षीय बेटा सुमित अपने घर में फांसी पर लटके मिले। घटना में दोनों की मृत्यु हो गई।

Advertisement

घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। सुमित के दादा बुधला नागलवाड़ी, जो सुबह से सुमित के लिए दवा लेने गए थे, वापस लौटने पर उन्होंने खिड़की से अपने पोते सुमित और बेटे सायमल दोनों को रस्सी से लटका देखा। इसके बाद दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया।

घटना के समय दोनों मृतकों की मां और दादी सुबह से खेत में काम करने गई हुई थीं। बताया गया है कि अबोध सुमित बचपन से बीमार था, जिसके कारण उसके पिता सायमल परेशान रहते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब बताई गई है।

नागलवाड़ी थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा कराया जा रहा है।

इस हृदय विदारक घटना से अंचल के लोग सदमे में हैं।