BREAKING NEWS
2026-08-17

भिंड में स्कूल से लौट रही 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भिंड।

भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के धनौली गांव में स्कूल से घर लौट रही नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Advertisement

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच हुई, जब बच्ची अपने 11 वर्षीय भाई के साथ धनौली स्थित सरकारी स्कूल के पीछे से होकर घर जा रही थी।

आरोप है कि रास्ते में उन्हें गांव का ही अरविंद पुत्र बसंत वाल्मीकि मिला, जिसने पहले बच्ची के भाई के साथ मारपीट की और फिर बच्ची को अपने साथ ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।

घटना के बाद दोनों बच्चे रोते हुए घर पहुंचे और अपनी मां को पूरा मामला बताया।

धनौली निवासी 35 वर्षीय महिला, जो बच्ची की मां है, अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए दोनों बच्चों को लेकर मेहगांव थाने पहुंची।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अरविंद के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

थाना मेहगांव के टीआइ रविंद्र शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।