BREAKING NEWS
2026-11-16

अटल गृह ज्योति योजना के 1 लाख उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद होने का खतरा, eKYC अनिवार्य

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल शहर वृत्त में अटल गृह ज्योति योजना के तहत बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले करीब एक लाख उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। इस योजना के तहत लगभग दो लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से आधे का ही सत्यापन हो पाया है।
ई-केवाईसी नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को योजना के तहत मिलने वाली बिजली सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है।
योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक बिजली खपत पर रियायत दी जाती है। इसमें पहली 100 यूनिट बिजली का बिल अधिकतम 100 रुपये होता है।
उपभोक्ता यूपीएवाई एप के माध्यम से आसानी से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता क्रमांक और समग्र आइडी दर्ज कर ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा।
इससे बिजली कंपनी के पास कनेक्शन, मोबाइल नंबर और लाभार्थी की जानकारी अपडेट हो जाएगी। ई-केवाईसी कराने से योजना का लाभ लगातार मिलता रहेगा।

Advertisement