BREAKING NEWS
2026-07-31

भोपाल में 30 जुलाई से ई-बसों का वाणिज्यिक संचालन शुरू

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से इनका वाणिज्यिक संचालन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन दो रूटों पर किया जाएगा।

Advertisement

यात्रियों से प्रति किलोमीटर डेढ़ रुपये और न्यूनतम सात रुपये किराया लिया जाएगा।

बसों की उपलब्धता एवं विस्तार योजना

बीसीएलएल अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल 30 ई-बसें भोपाल पहुंच चुकी हैं। इनमें से 10 बसें पहले चरण में सड़कों पर उतरेंगी, जबकि अगले सप्ताह 10 और बसें नए रूटों पर शुरू करने की तैयारी है।

निगम का लक्ष्य अगले एक महीने में 100 ई-बसों का संचालन शुरू करना है।

ट्रायल रन और तकनीकी तैयारी

पीएम ई-बस सेवा के तहत भोपाल को मिली बसों का 20 जुलाई से बिना यात्रियों के ट्रायल रन किया जा रहा था। टिकिटिंग सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग न होने की वजह से ये बसें शुरू नहीं हो सकी थीं।

अब टिकिटिंग सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है, जिसका जिम्मा चलो कंपनी को दिया गया है।

अब 30 जुलाई से बसें शहर के विभिन्न स्टॉप पर रुकना शुरू हो जाएंगी।

निर्धारित रूट

बीसीएलएल के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में दो रूटों पर ही बसों का परीक्षण किया जाएगा। इसमें पहला रूट चिरायु अस्पताल से बोर्ड ऑफिस मेट्रो स्टेशन होते हुए बैरागढ़-चिचली तक रहेगा।

जबकि दूसरा रूट चिरायु अस्पताल से बोर्ड ऑफिस से चेतक ब्रिज होते हुए रेलवे कोच फैक्ट्री तक संचालित होगा।