BREAKING NEWS
2026-07-29

भोपाल में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी रोहित परमार फरार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती दुष्कर्म के आरोप में बदल गई। एक 29 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर पहचान होने के बाद एक युवक ने उससे शादी का वादा कर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर संबंध समाप्त कर दिए।

Advertisement

रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा के अनुसार, शिकायतकर्ता युवती मेकअप आर्टिस्ट है। युवती ने पुलिस को बताया कि लगभग एक महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान रोहित परमार नामक युवक से हुई थी। आरोपी कॉलेजों में एडमिशन कराने का काम करता है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे घूमने के बहाने रातीबड़ स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगभग एक महीने तक आरोपी शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

युवती का कहना है कि जब उसने शादी की बात की, तो आरोपी मुकर गया और उससे संबंध समाप्त कर लिए।

पुलिस कार्रवाई

इसके बाद पीड़िता ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।