BREAKING NEWS
2026-07-29

ओंकारेश्वर मासूम मौत मामला: उप यंत्री सुरेश चंद्र पाटीदार निलंबित

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, खंडवा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगर परिषद ओंकारेश्वर के उप यंत्री सुरेश चंद्र पाटीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

Advertisement

यह कार्रवाई ओंकारेश्वर में खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत के मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर की गई है।

महाराष्ट्र निवासी तीन वर्षीय बालक की ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र में खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी क्रम में यह निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि में श्री पाटीदार का मुख्यालय संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।