BREAKING NEWS

छिंदवाड़ा साइबर सेल ने 1 करोड़ रुपये से अधिक के 501 गुम मोबाइल बरामद किए

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, छिंदवाड़ा।

छिंदवाड़ा जिला सायबर सेल टीम द्वारा गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। विगत कुछ महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। साइबर सेल ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से कुल 501 मोबाइल फोन बरामद किए। इन बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 6 हजार रुपये है।

Advertisement

बरामद मोबाइलों को आज पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से कई बहनों समेत अन्य नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान लौट आई।

यह छिंदवाड़ा पुलिस की पहली पहल नहीं है; इससे पूर्व भी गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों पर कार्यवाही कर नागरिकों को राहत पहुंचाई गई है। 501 मोबाइल फोन की यह बरामदगी जिला साइबर सेल की तकनीकी दक्षता एवं टीम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इन मोबाइल धारकों में शासकीय सेवक, शिक्षक, अधिवक्ता, प्राइवेट कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, आर्मी मेन, व्यापारी, दुकानदार, छात्र, ऑटो/ट्रैक्टर चालक, श्रमिक, गृहिणी, किसान और अन्य नागरिक शामिल हैं।