बुलंद सोच, छिंदवाड़ा।
छिंदवाड़ा जिले के इकलहरा स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) परिसर में चोरी के संदेह में भीड़ ने तीन युवकों के गले में कंटीले तार बांधकर उनसे मारपीट की और उनका जुलूस निकाला।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर रही है।
पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

