बुलंद सोच, छिंदवाड़ा।

मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। रनवे पर भोपाल जाने के लिए तैयार पूर्व सांसद नकुल नाथ के विमान का इंजन फेल हो गया।
इस विमान में पूर्व सांसद नकुल नाथ के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी सवार थे। दोनों नेता भोपाल में आयोजित एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे।
नेताओं और स्टाफ के विमान में सवार होने के बाद विमान कुछ देर तक चालू रहा, लेकिन वह उड़ान नहीं भर पाया।
पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रनवे पर खड़े विमान का इंजन फेल होने की बात समझते ही दोनों नेताओं और स्टाफ को विमान से सुरक्षित उतारा।
इस घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए और पूर्व सांसद नकुल नाथ नागपुर रवाना हो गए।
सभी ने इस घटना के बाद राहत की सांस ली।

