BREAKING NEWS
2026-07-29

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की सफलता की दुनियाभर में चर्चा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन की सफलता की गूंज अब दुनिया भर में सुनाई दे रही है।

युवाओं के बड़े आंदोलनों के गवाह रहे नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे देशों में सोशल मीडिया पर भारतीय जेन-जी की जमकर सराहना की जा रही है।

Advertisement

पाकिस्तान के एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर ने कहा कि ‘ऐसे आंदोलन करने वाले हमारे यहां तो एक प्लेट बिरयानी में बिक जाते हैं।’

पड़ोसी देशों के युवाओं ने भारतीय जेन-जी की मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और उन्हें अंजाम तक पहुंचाने की क्षमता की प्रशंसा की।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जेन-जी का गुस्सा पूरी तरह जायज था।