BREAKING NEWS
2026-07-29

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP सदस्यों के कथित होटल पार्टी वीडियो पर उठे सवाल

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, दिल्ली।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों का एक कथित होटल पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो को लेकर संगठन की कार्यशैली, नेतृत्व और आंदोलन की फंडिंग पर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

यह वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद सामने आया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है, जिसके बाद आंदोलन और संगठन को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि इससे पहले विजयेता ढैया का मंच पर नृत्य करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था। अब सौरभ, रांका और अन्य लोगों के कथित जश्न के वीडियो ने यह सवाल खड़े कर दिए हैं कि शिक्षा सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटे हजारों युवाओं को इससे क्या संदेश जाएगा।

सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि आंदोलन में शामिल हुए कुछ छात्रों को अब यह महसूस हो सकता है कि उनकी भावनाओं का इस्तेमाल किसी राजनीतिक अभियान के लिए किया गया। आलोचकों का कहना है कि देश के युवा दिखावे नहीं, बल्कि ईमानदारी की उम्मीद करते हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी इस समय चर्चा के केंद्र में है। पेपर लीक और परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर यह प्रदर्शन शुरू हुआ था, जिसमें बाद में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए थे।

कई दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल देखा गया और CJP ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया।