BREAKING NEWS
2026-07-23

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान: राहुल गांधी छात्रों का फायदा उठा रहे

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच,।

दिल्ली समेत कई शहरों में छात्रों और युवाओं का गुस्सा चरम पर है। इसी बीच, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राहुल गांधी छात्रों का फायदा उठा रहे हैं।
उन्होंने सरकार की जवाबदेही की तरफ संकेत करते हुए कहा, ‘हमें युवाओं और छात्रों के लिए इनके गुस्से से कहीं अधिक करने की जरूरत है।’

Advertisement

छात्र प्रदर्शन और राजनीतिक प्रतिक्रिया

प्रधान का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कांग्रेस पार्टी समेत कई दलों के नेता और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं।
आज प्रधानमंत्री आवास के पास भी प्रदर्शन किया गया।
छात्र आंदोलन और सीजेपी के प्रदर्शन पर सियासी बयानबाजी भी हो रही है।
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी ने सीजेपी के आंदोलन को कमजोर करने का काम किया है।
आम आदमी पार्टी नेता आतिशी और अनुराग ढांढा के बयानों के बीच सीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 15 साल पुराने बयान की याद दिलाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने 2011 में अन्ना हजारे का जिक्र करते हुए 2011 के आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी थी।