BREAKING NEWS

नागपुर में सरिया घुसने से डिंडौरी के युवक की मौत, खरगहना में चक्का जाम

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, डिंडौरी।

जिले के गाड़ासरई थाना अंतर्गत ग्राम कौड़िया निवासी 25 वर्षीय युवक की नागपुर में मजदूरी के दौरान शरीर में सरिया घुसने से मृत्यु हो गई।

Advertisement

महेश यादव का शव मंगलवार सुबह एम्बुलेंस से गांव लाए जाने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की हत्या तथा सही पुलिसिया कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए जबलपुर अमरकंटक रोड स्थित ग्राम खरगहना में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।

सूचना मिलने पर गाड़ासरई पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण सहमत हुए तथा चक्का जाम समाप्त हुआ।

चक्का जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों के पहिये थमे रहे।

परिजनों ने बताया कि महेश नागपुर में भवन निर्माण कार्य में ठेकेदार के अधीनस्थ मजदूरी कर रहा था और 2 अगस्त को वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था।

गाड़ासरई थाना प्रभारी अमृत तिग्गा ने जानकारी दी कि युवक अपने गांव के कुछ लोगों के साथ एक माह पहले मजदूरी करने नागपुर गया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मृत्यु के बाद नागपुर में ही मर्ग कायम किया गया है, जिसमें लोहे का सरिया शरीर में घुसने से मौत होना दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि गांव पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

ताप विद्युत घरों में कोयले का संकट गहराया है, जिससे जबलपुर में रबी सीजन पर बिजली आपूर्ति का असर पड़ सकता है।