BREAKING NEWS
2026-07-29

गुरु पूर्णिमा पर मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में जगह नहीं

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

आगामी 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इस अवसर पर देशभर से हजारों श्रद्धालु गिर्राजजी की परिक्रमा लगाने के लिए मथुरा और गोवर्धन पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का मथुरा पहुंचने का सिलसिला गुरु पूर्णिमा से लगभग तीन दिन पहले ही शुरू हो जाता है। ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से मथुरा पहुंच रहे हैं। इसके चलते मथुरा की ओर जाने वाली लगभग हर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।

Advertisement

रेलवे स्टेशन पर स्थिति

रविवार को स्थिति यह रही कि कई यात्री ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर दिखे। कई ट्रेनों में चेन पुलिंग की स्थिति भी बनी और यात्री आपस में लड़ते-झगड़ते भी नजर आए। इस स्थिति के मद्देनजर रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने मोर्चा संभालकर यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ाया। स्टेशन पर सबसे अधिक भीड़ शाम व रात के समय आने वाली ट्रेनों में मिल रही है। ताज, सचखंड और मालवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। जनरल कोच में अधिक भीड़ होने के कारण कई यात्री रिजर्वेशन वाले डिब्बों में भी चढ़ गए, जिसके कारण आरक्षण कराकर सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।