BREAKING NEWS
2026-07-22

इंदौर में चने की बोरियों में हेराफेरी कर लाखों की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर के भंवरकुआं थाना पुलिस ने चने की बोरियों में हेराफेरी कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों ने चना निकालकर बोरियों में पत्थर और पानी की बोतलें भर दी थीं।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 बोरी चना बरामद किया है।

इस मामले में हरदा निवासी एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।