BREAKING NEWS
इंदौर में वर्षा का पूर्वानुमान, प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: कई जिलों में भारी वर्षा, सीधी की मझौली में सर्वाधिक 124.4 मिमी दर्ज मध्य प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को 2,313 करोड़ रुपये कोलार की चिनार सेवन माइल कॉलोनी: 900 परिवारों की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश भोपाल में स्मार्ट बाइसिकल शेयरिंग सेवा नए सिरे से होगी शुरू, 500 स्मार्ट साइकिलें हुईं कबाड़ प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये
2026-07-22

इंदौर: हॉर्न बजाने की बात पर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्रों व ग्रामीणों में मारपीट

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

खुड़ैल क्षेत्र के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्रों और कुछ ग्रामीण युवकों के बीच सोमवार को हॉर्न बजाने की मामूली बात पर विवाद हो गया। यह विवाद मेडिकल कॉलेज के समीप चौधरी के ढाबे पर हुआ, जहां अक्सर मेडिकल कॉलेज के छात्र और ग्रामीण युवक आते-जाते रहते हैं।

सोमवार को गाड़ी का हॉर्न बजाने की बात पर एक मेडिकल छात्र ने आपत्ति ली, जिसके बाद ग्रामीण युवकों के साथ उसका विवाद होने लगा।

Advertisement

इस दौरान मेडिकल छात्र के साथी भी आ गए, और दोनों पक्षों के बीच लाठियों-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से लोग जुटे और सड़क पर एक-दूसरे पर वार किए गए।

मारपीट के बाद ग्रामीण युवक चले गए। कुछ देर बाद, कार में कुछ युवक आए और ढाबे पर बैठे एक युवक को खींचकर बाहर लाए। उन्होंने उसे कार की डिक्की में डाल दिया और फिर कार से उसे कहीं ले गए।

पुलिस कार्रवाई और विरोध प्रदर्शन

विवाद की सूचना मिलने पर खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची।

कुछ ग्रामीण युवक विरोध जताने के लिए मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भी विवाद हुआ।

बाद में, दोनों पक्षों की तरफ से लोग थाने पहुंचे। खुड़ैल पुलिस के अनुसार, दोनों तरफ से शिकायतें आई हैं और मामले की जांच की जा रही है।

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के छात्र के साथ मारपीट की गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।