BREAKING NEWS
2026-07-22

इंदौर एसटीएफ ने 494 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर एसटीएफ ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी राम लखन नायक और इंदौर के मयूर सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 494 ग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।

यह चरस कानपुर से लाकर इंदौर में सप्लाई की जा रही थी। फिलहाल, एसटीएफ दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

Advertisement