BREAKING NEWS
2026-07-22

इंदौर-खंडवा रोड पर टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर से 40 किलोमीटर दूर इंदौर-खंडवा रोड पर चोरल में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह हादसा सोमवार दोपहर इंदौर-खंडवा रोड पर तब हुआ जब इंदौर से बड़वाह की तरफ जा रहे दो बाइक सवार युवकों को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

टक्कर मारने के बाद टेम्पो ट्रैवलर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। हादसे के कारण इंदौर-खंडवा रोड पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।