BREAKING NEWS
इंदौर में वर्षा का पूर्वानुमान, प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: कई जिलों में भारी वर्षा, सीधी की मझौली में सर्वाधिक 124.4 मिमी दर्ज मध्य प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को 2,313 करोड़ रुपये कोलार की चिनार सेवन माइल कॉलोनी: 900 परिवारों की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश भोपाल में स्मार्ट बाइसिकल शेयरिंग सेवा नए सिरे से होगी शुरू, 500 स्मार्ट साइकिलें हुईं कबाड़ प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये
2026-07-22

अभिनेत्री कुणिका सदानंद ने CJP प्रदर्शन में बच्चे की मौत के दावे को खारिज किया, पुलिस से बहस

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, नई दिल्ली।

नई दिल्ली में चल रहे CJP प्रदर्शन के दौरान एक बच्चे की मौत के दावे पर अभिनेत्री कुणिका सदानंद भड़क गईं। ANI के साथ बातचीत के दौरान एक शख्स ने उनसे कहा, “एक बच्चे की डेथ भी हो गई है मैम।” इस पर कुणिका ने तुरंत जवाब दिया, “नहीं, नहीं. कोई डेथ नहीं। मैंने पुलिस से पूछा है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई। गलत-गलत बात मत फैलाइए।”

पुलिसकर्मी से बहस और प्रदर्शन को समर्थन

कुणिका सदानंद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी एक पुलिसकर्मी के साथ बहस होती नजर आ रही है। वीडियो में कुणिका और उनके साथ मौजूद लोग आगे जाने की अनुमति मांगते दिखते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोक देती है, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस होती है। कुणिका सदानंद ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन में पहुंचकर आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। उन्होंने रविवार को जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान छात्रों पर किए गए पुलिस लाठीचार्ज की भी आलोचना की।

Advertisement

हिंसा से बचने की अपील और सरकार पर सवाल

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि आज जो तस्वीरें हमने देखीं, वे किसी भी इंसान को अंदर तक हिला देने के लिए काफी हैं। उन्होंने बताया कि अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ और आंसू गैस छोड़ी गई। कुणिका ने कहा कि गुस्सा आना बिल्कुल स्वाभाविक है, लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर अपील की कि अपना गुस्सा किसी भी हिंसा में न बदलने दें। उन्होंने आगे कहा कि यह वही पल होता है, जहां एक जन-आंदोलन की असली परीक्षा होती है। अभिनेत्री ने पुलिस को गाली न देने, पत्थर न उठाने और किसी भी तरह की तोड़-फोड़ न करने का आग्रह किया, क्योंकि जिस पल विरोध हिंसक दिखने लगता है, उसी पल असली मुद्दा पीछे चला जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस मुद्दे के लिए प्रदर्शनकारी इतनी दूर आए हैं और इतने दिन से बैठे हैं, वह दब जाता है। पीटीआई के साथ बातचीत में कुणिका ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीट पेपर लीक हुए एक महीने से भी ज्यादा समय हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कुछ तो संज्ञान लेना चाहिए और मानसून सत्र शुरू होने पर कुछ पता चलता, जिससे तसल्ली होती कि इस पर चर्चा होने वाली है। कुणिका ने यह भी कहा कि जब चर्चा शुरू हुई, तो संसद का सत्र ही रद्द कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र में एक इंसान को अपनी जान देनी पड़ेगी, उसके बाद ही सरकार सुनेगी, या उसके बाद भी नहीं सुनेगी, क्योंकि यह भी देखा जा चुका है।

CJP का संसद मार्च और झड़प

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार झड़प हुई। सुबह 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर मार्च किया। आंदोलनकारी जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ और विजय चौक होते हुए संसद के करीब पहुंचे। उन्होंने संसद में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई और मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, और देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इस दौरान 50 से अधिक पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी घायल हुए। CJP ने आरोप लगाया कि पुलिस ने निहत्थे आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की तस्वीरें सामने आईं।

CJP आंदोलन पर फिल्मी सितारों में मतभेद

नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन पर बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है। एक तरफ शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे वरिष्ठ कलाकारों ने सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। वहीं दूसरी तरफ, भाजपा सांसद कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने इस प्रदर्शन को गलत बताया और कहा कि यह उत्पात मचा रहे हैं।