BREAKING NEWS
2026-08-07

इंदौर में 6 राज्यों के डीजीपी आंतरिक सुरक्षा, सिंहस्थ-2028 और नशा तस्करी पर बनाएंगे संयुक्त रणनीति

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

पश्चिम क्षेत्रीय समन्वय बैठक शुक्रवार को इंदौर में आयोजित होगी, जिसमें आंतरिक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक अपनी टीमों के साथ शामिल होंगे।

Advertisement

बैठक में ड्रग्स माफिया पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सिंहस्थ-2028, अगले साल नासिक में होने वाले कुंभ-2027, साइबर अपराध, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, ड्रग तस्करों के बदलते तौर-तरीके, राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और खुफिया जानकारी साझा करने जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते नेटवर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी और बड़े तस्करों के विरुद्ध संयुक्त अभियानों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

‘नशामुक्त भारत’ बैठक में मुख्य विषय रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया है, जिसके चलते नशे के अवैध कारोबार पर सबसे अधिक जोर दिया जाएगा।

इस बैठक में अंतरराज्यीय ड्रग गिरोहों और अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए एक साझा रणनीति तैयार की जाएगी।