BREAKING NEWS
2026-08-01

इंदौर निवासी मेजर हमजा जैसलमेर में सड़क हादसे में बलिदानी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर निवासी मेजर हमजा आरिफ जैसलमेर में ड्यूटी से लौटते समय एक सड़क हादसे में बलिदानी हो गए। सैन्य वाहन में अन्य सैन्यकर्मियों के साथ लौटते समय उनका वाहन एक ऊंट से टकराकर पलट गया। इस हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में दो अन्य सैन्यकर्मी भी घायल हुए हैं।

मेजर हमजा 31 वर्ष के थे और पिछले नौ वर्षों से सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। उनकी सगाई हो चुकी थी और जल्द ही उनका विवाह होने वाला था। उनका विवाह एक माह पूर्व ही तय हुआ था और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

Advertisement

उनके परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं। उनके पिता आरआरकैट (RRCAT) से सेवानिवृत्त होकर राजेंद्र नगर क्षेत्र में निवास करते हैं।

मेजर हमजा का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात तक इंदौर पहुंचेगा। इसके बाद रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।