बुलंद सोच, जबलपुर।
जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोहे के कुछ टुकड़े वहां आ गिरे। ये टुकड़े मंदिर प्रांगण में दुकान लगाने वाले प्रवीण द्विवेदी के समीप गिरे। यदि ये टुकड़े उन पर गिरते तो उनके चोटिल होने की संभावना थी।
पुलिस जांच में सामने आई घटना की वजह
घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। लार्डगंज पुलिस ने जांच में पाया कि मंदिर के समीप स्थित वेल्डिंग की दुकान में हुए एक धमाके से कुछ आकार के लोहे के टुकड़े उछलकर मंदिर प्रांगण में जा गिरे। ये टुकड़े पाइप जैसे थे। गनीमत रही कि यह टुकड़ा किसी को नहीं लगा।
मंदिर प्रशासन ने अतिक्रमण पर जताई चिंता
मंदिर प्रशासन का कहना है कि मंदिर के आस-पास तेजी से अतिक्रमण बढ़ गए हैं। नगर निगम को कई बार इसकी शिकायत की गई है, परंतु कबाड़ और अतिक्रमणकारियों को हटाया नहीं जा रहा है। मंदिर समिति के कुछ लोगों ने पूर्व में इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की थी।
जबलपुर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का वादा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वादा किया है कि जबलपुर एक साल में ‘मेट्रोपोलिटन सिटी’ बनेगा, जिसमें शिक्षा, उद्योग और पर्यटन में डेवलपमेंट होगा।

