BREAKING NEWS
2026-08-03

ओंकारेश्वर-उज्जैन कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग तय

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

सावन माह की शुरुआत के साथ ओंकारेश्वर से उज्जैन तक कांवड़ यात्रा आरंभ हो गई है। शिव भक्त ओंकारेश्वर से नर्मदा जल लेकर महाकाल की नगरी उज्जैन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। इस मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

इंदौर से ओंकारेश्वर के बीच भारी यातायात और सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए मोरटक्का से इंदौर तक भारी वाहनों का आवागमन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

Advertisement

इंदौर से खंडवा की ओर जाने वाले भारी वाहन धामनोद, महेश्वर और बड़वाह होते हुए गुजर सकेंगे। इसी प्रकार, खंडवा से आने वाले भारी वाहनों का यातायात भी इसी वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा।

पुलिस ने कांवड़ यात्रियों के लिए बैनर लगाए हैं, जिनमें उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई है।

बाई गांव स्थित दत्त मंदिर पर कांवड़ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई है, जहाँ भोजन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।