बुलंद सोच, जबलपुर।
जबलपुर के गोहलपुर के आगे खजरी खिरिया बायपास स्थित एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई और दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। लपटें बढ़तीं देख निगम की फायर टीम दल बल के साथ अन्य वाहन लेकर मौके पर रवाना हुई। घटनास्थल पर भारी मजमा लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं और ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोदाम में बड़ी संख्या में टायर और ट्यूब रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गोदाम के मालिक का नाम फैजल अंी बताया जा रहा है।
खजूरी खारिया बाईपास स्थित टायर-ट्यूब गोदाम में बुधवार दोपहर यह भीषण आग लगी। फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 1:30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके लगभग 20 मिनट के भीतर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

