बुलंद सोच।
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक मात्र तीन मिनट में पारित हो गया।
विधेयक पर बिना किसी चर्चा के पारित होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संसदीय परंपराओं को मटियामेट करने का आरोप लगाया।
Advertisement
इससे एक दिन पूर्व, राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम को राष्ट्रगान के समान कानूनी संरक्षण और दर्जा प्रदान करने वाला एक अन्य विधेयक भी बिना किसी चर्चा के महज पांच मिनट में पारित हुआ था।

