बुलंद सोच, भोपाल।
भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) परिसर में D.El.Ed अंतिम वर्ष के परिणाम में हो रही देरी के विरोध में अभ्यर्थियों का तीन दिवसीय शांतिपूर्ण धरना लगातार जारी है।
प्रदर्शन कर रहे करीब 300 अभ्यर्थियों की मांग है कि मंडल आज ही अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित करे, ताकि उन्हें समय पर अंकसूची मिल सके।
अभ्यर्थियों का कहना है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो रही है।
ऐसे में D.El.Ed की अंकसूची के बिना वे सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।
उनकी चिंता है कि 10,000 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है, और परिणाम में और देरी उनके भविष्य को प्रभावित कर सकती है।

