BREAKING NEWS
2026-07-25

मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक में 225 मेधावी छात्रों को करेंगे सम्मानित

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, रोहतक।

मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन वीरवार को रोहतक में किया जा रहा है।
यह समारोह वीरवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में आयोजित होगा। इसमें हरियाणा के सरकारी स्कूलों के प्रदेश और जिला स्तर के लगभग 225 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे।
मुख्यमंत्री सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान करेंगे। वे उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देंगे।

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट बैठक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चढ़ावा चोरी को लेकर भी चर्चा हुई।
न्यासी मंडल ने इस पर निराशा व्यक्त की और इसका पूरा ठीकरा बैंक पर फोड़ा।
बैंक को पूरी तरह जिम्मेदार बताते हुए उसकी गलतियां गिनाई गईं।
ट्रस्ट के बड़े जिम्मेदारों की लापरवाही और खामियों का कहीं पर भी जिक्र नहीं किया गया।

Advertisement