BREAKING NEWS
2026-07-29

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरु पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना करेंगे लॉन्च

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को प्रदेशभर में महर्षि सांदीपनि पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना लॉन्च करेंगे।

Advertisement

शिक्षण संस्थानों में आयोजन

सभी स्कूलों और कॉलेजों में गुरु-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-शिक्षक संवाद और भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

छात्रवृत्ति चयन प्रक्रिया और राशि

इस योजना के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता और लॉटरी प्रक्रिया से प्रदेशभर में कुल 102 मेधावी विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

ऑनलाइन प्रतियोगिता की विषयवस्तु

ऑनलाइन प्रतियोगिता की विषयवस्तु भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं और 64 कलाओं, महर्षि सांदीपनि के जीवन दर्शन तथा समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित होगी।

महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन

मुख्यमंत्री इस अवसर पर ‘भारतीय गुरु परंपरा के शिल्पी महर्षि सांदीपनि’ पुस्तक, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा प्रकाशित ग्रंथ ‘महर्षि सांदीपनि श्रीकृष्ण विद्यांजलि’ और जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘सर्वांग’ का विमोचन भी करेंगे।