BREAKING NEWS

नवविवाहिता सरिता की नागपुर में उपचार के दौरान मौत, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, छिंदवाड़ा।

ग्राम केरिया की नवविवाहिता सरिता की नागपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, सरिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। हालत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए नागपुर के निरमया अस्पताल ले जाया गया। 20-21 जुलाई की दरमियानी रात अस्पताल में उपचार के दौरान उसका निधन हो गया।

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल में लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर सरिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

इस घटना को लेकर ससुराल पक्ष का बयान अभी तक सामने नहीं आया है।