BREAKING NEWS
2026-07-29

अहिल्यानगर में नीट छात्रा अंकिता सांगले ने कम अंकों से परेशान होकर की आत्महत्या

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, अहिल्यानगर।

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की एक छात्रा ने कम अंक आने से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
जलालपुर गांव की रहने वाली अंकिता सांगले अपने घर में मृत मिलीं।

परिजनों का बयान

परिजनों ने बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में केवल 166 अंक आने के बाद वह तनाव में थीं।
शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिलीं।

Advertisement

सुसाइड नोट का विवरण

पुलिस को मौके से मराठी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है।
सुसाइड नोट में अंकिता ने लिखा है कि आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया, लेकिन मैं आपकी एक भी इच्छा पूरी नहीं कर सकी।
उन्होंने अपनी मां को संबोधित करते हुए लिखा कि मां, आपने हर मुश्किल में दोस्त की तरह मेरा साथ दिया।
अंकिता ने अपने भाई (दादा) के लिए लिखा कि आपने भी मेरा बहुत साथ दिया और आपने मुझे मां-पापा से भी ज्यादा प्यार दिया।
उन्होंने सुसाइड नोट में स्पष्ट किया कि उनकी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
अंकिता ने आगे लिखा कि जब वह नीट की तैयारी कर रही थीं, तब भी परिजनों ने उनके लिए सब कुछ त्याग दिया, लेकिन वह असफल रहीं और उनकी इच्छाएं पूरी नहीं कर सकीं।
अंकिता ने अपने भाई से माता-पिता का ख्याल रखने की अपील की।
उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि भैया, मां और पापा का अच्छे से ध्यान रखना और उन्हें किसी भी चीज की कमी मत होने देना।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।