BREAKING NEWS
2026-07-23

पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को भोपाल की जिला अदालत में सुनवाई होगी। उनकी ओर से जमानत के लिए दोबारा आवेदन दायर किया गया है। अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख सकती है या आदेश जारी कर सकती है। गिरिबाला सिंह अपनी बहू त्विषा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है।

मामले का घटनाक्रम

त्विषा शर्मा की 12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआती जांच के बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस ने गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में 15 मई को जिला अदालत से गिरिबाला सिंह को जमानत मिल गई थी, लेकिन त्विषा के परिजनों ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद निचली अदालत का जमानत आदेश निरस्त कर दिया था। इसके बाद सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तब से वे जेल में हैं। अब उनकी ओर से एक बार फिर भोपाल कोर्ट में जमानत की मांग की गई है। इस मामले पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि अदालत का फैसला आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय करेगा।

Advertisement