BREAKING NEWS
2026-07-29

प्रेमी संग फरार महिला झाँसी में पकड़ी गई, पुलिस को चकमा देकर भागी तो ग्रामीणों ने दबोचा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर के जलालपुर की मूल निवासी एक विवाहित महिला अपने बच्चे और प्रेमी लल्ला जाटव के साथ फरार हो गई थी। महिला का मायका ग्वालियर के जलालपुर में है और उसकी शादी देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के चौहान परिवार में हुई थी। शादी के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों ने बरोठा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Advertisement

देवास पुलिस ने महिला का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया, जो दतिया की मिली। इसी आधार पर पुलिस ने दतिया से सटे उत्तर प्रदेश के झांसी के मोठ क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने दबिश के दौरान महिला, उसके बच्चे, प्रेमी लल्ला जाटव और उसके दो साथियों को पकड़ लिया।

पुलिस सभी को सरकारी गाड़ी से देवास ले जा रही थी। शिवपुरी में लुकवासा चौकी क्षेत्र के एनएच-46 पर जैन भोजनालय के पास आरोपियों ने चाय पीने का बहाना बनाया। चाय पीने के बाद उन्होंने पेशाब जाने की बात कही, जिस पर पुलिस ने भरोसा कर उन्हें झाड़ियों की ओर जाने दिया। इसी का लाभ उठाकर महिला सहित तीनों आरोपी अचानक खेतों की तरफ दौड़ पड़े।

अचानक हुई इस घटना से देवास पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने शोर मचाया। पास में मौजूद गौ सेवकों और रिजौदा गांव के युवकों ने उनका पीछा किया। खेतों में काफी दौड़-भाग के बाद दो आरोपियों और महिला को पकड़ लिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी लल्ला जाटव फरार हो गया।

सूचना मिलने पर लुकवासा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में देवास पुलिस दोनों पकड़े गए आरोपितों, महिला और बच्चे को लेकर देवास रवाना हो गई।