बुलंद सोच, सतना।

सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने लगभग 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
Advertisement
यह वारदात उस समय हुई, जब सराफा कारोबारी का पूरा परिवार घूमने के लिए उचेहरा स्थित इचौल आर्ट गया हुआ था। बदमाश छत का कांच तोड़कर घर में दाखिल हुए थे।
परिवार के रात में लौटने पर घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के तीन कमरों की अलमारियां खुली मिलीं और उनमें रखा कीमती सामान गायब था।
