BREAKING NEWS
2026-07-24

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट, धार के धरोहरों के संरक्षण पर हुई चर्चा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, नई दिल्ली।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री तथा धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद सावित्री ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की।

इस भेंट के दौरान, उन्होंने विभिन्न समसामयिक, जनहित एवं सांस्कृतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र धार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उचित पहचान दिलाने के संबंध में महत्वपूर्ण विषय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए।

Advertisement