BREAKING NEWS
2026-08-14

पश्चिम मध्य रेलवे ने उज्जैन-भोपाल मार्ग पर तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

श्रावण मास में उज्जैन में होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें निर्धारित अवधि में प्रतिदिन चलेंगी और 8 सितंबर तक यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराएंगी। ये ट्रेनें उज्जैन से भोपाल और संत हिरदाराम नगर के बीच संचालित की जा रही हैं।

Advertisement

उज्जैन-संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल (09305/09306)

पहली ट्रेन 09305 उज्जैन से सुबह 9 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09306 संत हिरदाराम नगर से दोपहर 2:20 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

उज्जैन-भोपाल मेला स्पेशल (09307/09308)

दूसरी ट्रेन 09307 उज्जैन से रात 9 बजे चलकर अगले दिन रात 2:20 बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09308 भोपाल से रात 3:10 बजे रवाना होकर सुबह 8 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

उज्जैन-संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल (09313/09314)

तीसरी ट्रेन 09313 उज्जैन से शाम 4 बजे रवाना होकर रात 12:10 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09314 संत हिरदाराम नगर से रात 1 बजे चलकर सुबह 6 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

तीनों ट्रेनों का तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

सुविधा और भीड़ नियंत्रण की उम्मीद

इन अतिरिक्त ट्रेनों से मेले के दौरान भीड़ कम करने और श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।