BREAKING NEWS
2026-08-14

उज्जैन स्टेशन पर चार ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, उज्जैन।

रेलवे ने मंगलवार से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। नई दिल्ली से उज्जैन आने वाली दो ट्रेनों और मुंबई से आने वाली अवंतिका एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म नंबर एक के बजाय अब दो कर दिया गया है। इसी प्रकार, इंदौर से भोपाल होकर नागपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म नंबर एक से चलेगी। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह संशोधन यात्रियों की सुविधा के लिए किया गया है। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:50 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आकर पांच मिनट रुकने के बाद 6:55 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12961 मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म नंबर एक के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 7:35 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12416 नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म नंबर एक के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सुबह 8:20 बजे आएगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 8:25 बजे इंदौर रवाना हो जाएगी। ट्रेन संख्या 20156 नई दिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म नंबर एक के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सुबह 10:20 बजे आएगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 10:25 बजे इंदौर के लिए रवाना हो जाएगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उक्त ट्रेनों के प्लेटफॉर्म के अलावा अन्य किसी व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे स्टेशन पहुंचने के बाद अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म एक बार फिर जांच लें।

Advertisement