BREAKING NEWS
2026-08-14

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर गृह मंत्री अमित शाह का सामना करने से भागने का आरोप लगाया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच,।

केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब जब गृह मंत्री अमित शाह उनके द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो राहुल गांधी को संसद से नहीं भागना चाहिए। किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर संसद से भागने का आरोप लगाया। रिजिजू की यह टिप्पणी हालिया छात्र प्रदर्शनों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर हुए हंगामे के बीच आई है।

संसद में हंगामे और विपक्ष की मांग

इस मुद्दे पर संसद के मानसून सत्र में जमकर हंगामा हुआ और विपक्ष ने सरकार को इस मुद्दे पर घेरा हुआ है। विपक्ष इस पर गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया चाहता है और गृह मंत्री के संसद सत्र में शामिल नहीं होने पर सवाल उठा रहा है। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘राहुल गांधी कई दिनों से अमित शाह से जवाब मांग रहे थे। अब जब गृह मंत्री हर मुद्दे का से जवाब देने के लिए तैयार हैं तो उन्हें भागना नहीं चाहिए।’

Advertisement

राहुल गांधी का पूर्व बयान

इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने कहा था कि विपक्ष अमित शाह की राय सुनने में दिलचस्पी नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ यह जानना चाहता है कि पुलिस की जंतर-मंतर पर कार्रवाई के पीछे कौन था। राहुल गांधी ने कहा था, ‘अमित शाह में संसद में आकर हमारे सामने खड़े होने का साहस नहीं है। पिछले 15 दिनों में उन्होंने यही दिखाया है। न तो नरेंद्र मोदी और न ही अमित शाह में हिम्मत है। किसी को उनकी राय में दिलचस्पी नहीं है। हम बस ये जानना चाहते हैं कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया और अगर उन्होंने नहीं दिया तो गृह मंत्रालय में किसने दिया? हम समझना चाहते हैं कि क्या इसमें किसी की गलती है या अक्षमता?’

सरकार चर्चा के लिए तैयार

सोमवार को ही सरकार ने साफ कर दिया कि वे संसद में छात्र विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। विपक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने इस पर सहमति दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में मौजूद रहकर विपक्ष के सवालों के जवाब देंगे। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष को सदन की कार्यवाही के दौरान हंगामा नहीं करना चाहिए।