BREAKING NEWS
2026-07-25

बेंगलुरु में पीजी में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, नौ प्रवासी श्रमिक झुलसे

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बेंगलुरु।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को एक पीजी में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हुआ। इस घटना में पश्चिम बंगाल के नौ प्रवासी श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना हेब्बागोडी थाना क्षेत्र के बोम्मासंद्रा स्थित एक पीजी में हुई।

Advertisement

घटना के समय कमरे में मौजूद सभी नौ श्रमिक पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे बेंगलुरु की एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत हैं। घटना के समय वे नींद से अभी-अभी जागे थे।

घायलों में छह श्रमिक 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। उनका चंदापुरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना के सही कारण और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच जारी है।