बुलंद सोच, भोपाल।
राजधानी भोपाल में किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। किसान मूंग खरीदी, ई-टोकन सिस्टम और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं।
बुधवार को हजारों किसानों ने मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने की कोशिश की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की चार लेयर बैरिकेडिंग तोड़ दी।
बताया गया कि लगभग 100 किसान बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए।
स्थिति को देखते हुए आरएलएल तिराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान कुछ किसानों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं, कई किसान सड़क पर ही दाल-बाटी बनाकर भोजन करते देखे गए।
रातभर धरने पर डटे किसानों ने सड़क किनारे ही आराम किया।
प्रदर्शनकारी सरकार से मूंग खरीदी में राहत, ई-टोकन व्यवस्था में सुधार और MSP की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

