BREAKING NEWS
2026-07-29

दतिया उपचुनाव के लिए ग्वालियर सीमावर्ती शराब दुकानें 30 जुलाई तक बंद

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 के उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान ने एक अहम आदेश जारी किया है।

Advertisement

जारी आदेश के तहत दतिया विधानसभा क्षेत्र से लगे ग्वालियर जिले के 3 किलोमीटर सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित सभी शराब दुकानों एवं अन्य अनुज्ञप्ति प्राप्त मदिरा केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

संबंधित क्षेत्र में 28 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे से 30 जुलाई 2026 को मतदान समाप्त होने तक सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। इस अवधि को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंध अवधि के दौरान शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन, भंडारण एवं अवैध बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।